बलौदाबाजार : कलेक्टर ने आज सभी जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली पर्व की, दिए हार्दिक शुभकामनाएं संदेश

कोरोना से बचाव के साथ ही पर्यावरण का भी रखें ख्याल,कुम्हारों एवं महिला स्व सहायता समहू द्वारा बनाये जा रहें दिये का ही करें उपयोग

सुखसागर/बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज सभी जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश दिए है। उन्होंने कहा की कोरोना का खतरा बना हुआ है उसे देखते हुए कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन अवश्य रूप से करें। आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क का उपयोग एवं सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। बिना मास्क पहने बाहर मार्केट ना ही जाये, बच्चे,बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को हो सकें यथा संभव मार्केट ना ही जाने दे। बाहर भीड़ भड़ाका वाले स्थान,मार्केट से आने पर घर के बाहर हाथ पैर अच्छे से धोकर एवं सेनेटाइजर का उपयोग कर ही घर मे प्रवेश करें। दीपावली देश के बड़े त्यौहार में से है। दीपावली में आर्थिक गतिविधियां तेज़ होती है। अनेक से छोटे-बड़े समुदाय इसे बड़ी आस भरी नजरों से देखते है। दीपावली के दौरान घरों में दीये एवं लाइटों का उपयोग बड़ी सँख्या में करतें है। इन वस्तुओं में विदेशी वस्तुओं का उपयोग ना ही करें। उनकी जगहों में हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये जा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें।

जिले में बड़ी सँख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये एवं महिला स्व सहायता समुहों द्वारा गोबर के दिये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। आप सभी इन्हीं दियों का ही उपयोग करें। इनसे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। यह इस विकट परिस्थिति में इनके परिवार के रोजगार का साधन है। अतः आप सभी से आग्रह है आप ऐसे ही दीयों का उपयोग करें। इसके साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश एवं कोरोना से प्रभावित मरीजों को देखते हुए पटाखा का उपयोग निर्धारित समय मे रात 8 से 10 बजें तक का ही करें। पटाखों में हो सकें तो ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पर मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है की जहां तक हो सकें पटाखों का उपयोग ना ही करें। यह पर्यावरण को अधिक प्रभावित करतें है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »