लेखापाल से वरिष्ठ लेखा परीक्षक बने खेमचंद साहू, डीईओ कार्यालय में मिली पदस्थापना

गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल खेमचंद साहू को पदोन्नत कर वरिष्ठ लेखा परीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गरियाबंद में की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चन्द्राकर द्वारा 27 अगस्त 2026 को पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेश जारी किया गया था।

पदोन्नति आदेश के बाद खेमचंद साहू ने सोमवार 31 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गरियाबंद में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2009 तथा शासन के प्रचलित प्रावधानों के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

पदोन्नत कर्मचारी को सातवें वेतनमान के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 का वेतनमान देय होगा। वेतन निर्धारण के लिए निर्धारित विकल्प आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

पदोन्नति शासन द्वारा पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों में आने वाले अंतिम निर्णय एवं विभागीय निर्देशों के अधीन रहेगी। साथ ही, विभागीय जांच, निलंबन अथवा न्यायालयीन प्रकरण लंबित होने या पदोन्नति के लिए अनुपयुक्त पाए जाने की स्थिति में संबंधित शर्तें लागू रहेंगी।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »