समोदा डायवर्सन से जिले के 36 गांवों को मिलेगा लाभ

टेंगना नाला में बनेगा एनीकेट, हरिनभट्टा बांध का होगा जल्द ही विस्तार

सुखसागर/बलौदाबाजार :  राज्य के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन,जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर गौधन न्याय योजना की क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौठान में ही महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद विक्रय केंद्र की शुरुआत की गई। मंत्री ने महिला समूह को 6 हजार रूपए का चेक प्रदान कर इसका विधिवत शुभारंभ किए गए। इसके साथ ही गौठान निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को जाल,फ़िश कंटेनर प्रदान किया गया। पशुपालन पालन विभाग द्वारा कमजोर पशुओं के लिए निःशुल्क दवाइयों का वितरण के साथ साथ ही कृषि विभाग के द्वारा भी विभिन्न हितग्राहियों को स्पीयर किट प्रदान किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन  बिहान की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के हाथ से निर्मित समागग्रियों के प्रदर्शनी को देखकर सराहा। जिसमें मसाले,अगरबत्ती,साबुन,सीएफएल बल्ब,गोबर से बने दिए एवं अन्य सामग्री शामिल था। इस दौरान उन्होंने महिला समुह के सदस्यों से भी चर्चा कर उनके आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। इसके साथ ही

उन्होंने गोठान में एक सभा को भी सम्बोधित किया जिस दौरान ग्रामीणों के द्वारा 3 मांगे माँगी गयी। मंत्री ने उनकी तीनों मांगों को पूरा करतें हुए समोदा डायवर्सन का बचा कार्य जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर सुनील जैन को निर्देशित किए है। इस नहर से जिले के 36 गाँवो को लाभ मिलेगा इसके साथ ही टेंगना नाला में एक एनीकेट को स्वीकृति देतें हुए हरिनभट्टा बांध के विस्तार को भी अगली बजट में शामिल करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।

महिला समूहों को रोजगार-  गोठान में महारानी लक्ष्मीबाई महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अब तक 20 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से 6 क्विंटल खाद को कृषि विभाग के द्वारा खरीदी कर लिया गया है। महिला समूह के अध्यक्ष सविता पटेल ने बताया  की 10 रुपया प्रति किलो के हिसाब से यह खाद बेचा गया है। जिसके तहत आज 6 हजार रुपए मिला है। कृषि विभाग द्वारा शेष 14 क्विंटल खाद भी आने वाले दिनों में खरीद लिया जाएगा। उसी तरह गोठान के बाड़ी में एकता महिला स्व सहायता समूह द्वारा अब तक जुलाई माह से 13 हजार रुपए का सब्जियों का विक्रय किया जा चुका है। इस तरह गोठान ग्रामीण आजीविका का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  जयंत साहू ने बताया हमारे गौठान में कुल 235 पशुपालक पंजीकृत है। जिनके 923 पशु गोठान में आते है। साथ ही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 122 गोबर विक्रेता पंजीयन है। जिसमें से 109 सक्रिय विक्रेता है। अब तक गोठान में 2 हजार 942 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

जिसके तहत अभी तक 2 हजार 361 क्विंटल का 4 लाख 72 हजार 310 रुपए का भुगतान किया गया है। साथ आज  दिनांक तक  लगभग 981 क्विंटल का 1लाख 96 हजार भुगतान शेष है। इसके साथ ही पैरादान अभियान के अंतर्गत 13 दानदाता द्वारा 200 क्विंटल पैरा का संग्रह किया गया है।

गोबर बेच कर पिताम्बर यादव ने 26 हजार रुपये कमाया- गाँव के चरवाहा पीताम्बर यादव पशुपालक के रूप में पंजीकृत है। उन्होंने अभी तक 130 क्विंटल गोबर को गोठान में बेचा है। जिसके माध्यम से उन्हें 26 हजार रुपये का अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुआ है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की इस राशि का उपयोग मै अपने बच्चों के लिए चांदी के जेवर खरीदने में करूँगा कहा। मंत्री श्री चौबे ने उनका सम्मान भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा,गाँव के सरपंच सुखदास बंजारे अध्यक्ष हीरेन्द्र ठाकुर कलेक्टर सुनील कुमार जैन,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित राजस्व, पुलिस,पंचायत,कृषि,पशुपालन एवं मतस्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं बड़ी सँख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »