युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन 9 मार्च 2025 को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक आदर्श जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करना एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है।

इस सम्मेलन में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों से भी सतनामी समाज के युवक-युवतियां एवं उनके परिजन भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत युवक-युवतियों को मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे अपना परिचय देकर उपयुक्त जीवनसाथी के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बन सकेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक आदर्श विवाह भी संपन्न होगा, जिसमें विवाह संस्कार पूर्णतः सादगी और परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। समाज में विवाह संबंधी अनावश्यक खर्च एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर सतनामी समाज के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं विद्वान उपस्थित रहेंगे, जो समाज में जागरूकता लाने एवं विवाह संस्कार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपने विचार साझा करेंगे। समाज के समस्त बंधुओं से आग्रह किया जाता है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक सुधार अभियान का हिस्सा बनें एवं इस पावन कार्य को सफल बनाएं।
ऑनलाइन पंजीयन हेतु संपर्क करें:
उमेश कुमार महिलांगे (मोबाइल: 7000362483)
महेश महिलांगे (मोबाइल: 9630717204)
ऑफलाइन पंजीयन हेतु संपर्क करें:
राजा भास्कर (मोबाइल: 9926122084)
स्थान: राजा होटल, न्यू बस स्टैंड, तिफरा, बिलासपुर


















