स्कूल शिक्षा विभाग: प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा आवाज़ बुलंद

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की गई हैं। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी” संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा “ई” संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं। राज्य में तीन हजार से अधिक स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह

वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से “टी” तथा “ई” संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं। प्रदेश में कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को शीघ्र प्रारंभ कर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर शीघ्र पदोन्नति किये जाने हेतु सतीश प्रकाश सिंह द्वारा “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” गठित की गईं हैं।

प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में “टी” तथा “ई” संवर्ग के नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की आत्मसम्मान रूपी प्राचार्य पदोन्नति की नैतिक लड़ाई व्यापक रूप से लड़ी जा रही हैं। प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द जारी करवाने की एक सूत्रीय माँग को लेकर दिनाँक 27 मार्च 2023 को “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह,  बलदाउ प्रसाद कोसले,  के.आर. दयाल, पंडित भारद्वाज, मिथिलेश सिंह सेंगर सहित अन्य व्याख्याता-प्रधान पाठकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला तथा सचिव डॉ.एस. भारतीदासन से मिलकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

महानदी भवन मंत्रालय नया रायपुर में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा सचिव से चर्चा कर निवेदन किया गया, कि प्राचार्य पदोन्नति के लिए तत्काल माह अप्रैल-मई 2023  दो महीने का एक निश्चित समयबद्ध कार्यक्रम जारी कर, प्राचार्य पदोन्नति की समस्त विभागीय प्रकिया को निधारित समय पर पूर्ण किया जाकर नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया जावें। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को प्राचार्य पदोन्नति के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला तथा सचिव डॉ.एस. भारतीदासन ने शीघ्र उचित पहल करने का आश्वासन दिए हैं।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने त्वरित रूप से हर सम्भव स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों,यूनियनों, फेडरेशन तथा विभिन्न व्याख्याता संघों-प्रधान पाठकों के कल्याण के लिए गठित किए गए विभिन्न संगठनों-समूहों से समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »