जिला पंचायत में संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 26 मार्च तक आमंत्रित

गरियाबंद : छत्तीसढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला पंचायत गरियाबंद में संविदा पदों पर भर्ती हेतु 26 मार्च 2025 तक ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिला पंचायत गरियाबंद से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वीकृत संविदा पद – विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल, कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक इत्यादि कुल 07 रिक्त पदों में संविदा भर्ती की जायेगी।

इस संबंध में विस्तृत विवरण जिला गरियाबंद की वेबसाईट में अवलोकन कर एवं डाउनलोड कर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद, जिला गरियाबंद, छ.ग. के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »