कांकेर : आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 35 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 96 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 28 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए 15 सितम्बत तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास परियोजना कांकेर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 पद और सहायिका के 06 पद तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा। इसी प्रकार चारामा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 पद तथा सहायिका के 09 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा। नरहरपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 06 पद एवं सहायिका के 24 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा।

भानुप्रतापपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद तथा सहायिका के 05 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा। दुर्गूकांदल परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद तथा सहायिका के 10 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 07 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा। अंतागढ़ परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 06 पद तथा सहायिका के 14 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 09 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा तथा कोयलीबेड़ परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 04 पद तथा सहायिका के 08 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती किया जायेगा और पखांजूर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 06 पद तथा सहायिका के 20 पद और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 रिक्त पदों पर भर्ती किया जायेगा। जिसके लिए 15 सितम्बत तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »