गणवेश सिलाई हेतु महिला समूहों से नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़ :  रायगढ़ जिला अंतर्र्गत संचालित बालक एकलव्य छोटे मुड़पार खरसिया, संयुक्त एकलव्य बायसी धरमजयगढ़ तथा कन्या एकलव्य छर्राटांगर घरघोड़ा में अध्ययनरत व निवासरत छात्र-छात्राओं हेतु गणवेश का निर्धारित करते हुए डिजाईन एवं मापदण्ड प्रेषित की गई है।

जिसे पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से सिलाई कार्य कराया जाना है। इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह अपनी कुशलता एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्रों के साथ 22 नवम्बर 2021 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »