बिहान मिशन में संविदा भर्ती: लेखा सह MIS सहायक पद के लिए आवेदन शुरू

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत जिला गरियाबंद में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत लेखा सह एमआईएस सहायक के 01 अनारक्षित पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 01 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और लिंक जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.gariaband.gov.in पर उपलब्ध है।

इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है, जबकि टैली सर्टिफिकेट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के पास लेखा कार्य से संबंधित कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो केंद्र/राज्य शासन या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्राप्त किया गया हो।

चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर 100 अंकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें दसवीं, बारहवीं और स्नातक के अंकों के साथ-साथ अनुभव एवं कौशल परीक्षा को भी वेटेज दिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थी को ₹23,350 प्रतिमाह एकमुश्त वेतन प्रदान किया जाएगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »