PPT 2026: प्री-पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, 17 अप्रैल तक मौका

रायपुर : संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी तय शेड्यूल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

जारी जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार (करेक्शन) के लिए 18 से 20 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन 07 मई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा।

यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी, जिससे छात्रों को नजदीकी परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा मिलेगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया है।

व्यापम अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी पात्रता, सिलेबस और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »