टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पालघर में सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से जा रहे थे तभी पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ कार में 4 लोग सवार थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दुर्घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। मामला हादसे का लग रहा है। मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। इसमें चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में सायरस मिस्त्री की मौत पर गहरा दुख जताया है. पीएम ने ट्वीट किया, “साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। वह एक होनहार उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक नीति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

साइरस पलोनजी मिस्त्री उस समय सुर्खियों में आए जब उन्हें 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद टाटा संस के प्रमुख के लिए चुना गया था। टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रतिनिधि होने के नाते, उन्हें अध्यक्ष चुना गया था। साइरस मिस्त्री अपने पिता और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के चेयरमैन पल्लोनजी मिस्त्री के इस्तीफे के बाद 2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए। 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के बोर्ड ने एक वोट के जरिए मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH
Back to top button
Translate »