चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, स्कूलों में छात्रों को देखने की होगी व्यवस्था

रायपुर : भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.in इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जहां पर यह संभव न हो वहां अगले दिवस 24 अगस्त को प्रातः कालीन सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब हैं की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए लैंडर विक्रम पूरी तरह तैयार है। पूरी दुनिया की निगाह इस समय चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3) पर है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत आज एक मील के पत्थर को छूने जा रहा है, जिसकी परिकल्पना इसरो के वैज्ञानिकों ने कई सालों पहले किया था। आइए सबसे पहले इस मिशन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण जानकारी को समझ लें।

ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए दुनिया तैयार

1- इसरो ने जानकारी दी कि लैंडर विक्रम को शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड कराने का प्रयास किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए देश के कई राज्यों में स्कूल खुले रहेंगे। आज दुनिया की निगाह इसरो की ओर है।

बता दें कि इस समय 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। वो इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।

रूस का मून मिशन हुआ फेल

2- रविवार(20 अगस्त) को रूस का मून मिशन एयरक्राफ्ट ‘लूना-25 (Luna-25) चांद की सतह से क्रैश कर गया था। बता दें कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर भी सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल हो गया था।

इसरो को है पूरी विश्वास

3- इसरो को पूरा यकीन है कि चाहे कितनी भी बाधाएं उत्पन्न हो लेकिन इस बार चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होकर रहेगी।

भारत रचेगा इतिहास

4- चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का सबसे पहला देश बन जाएगा। 

कहां देखें सीधा प्रसारण

5- सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम 5:20 मिनट से इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर शुरू होगा।

आसान नहीं दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर को लैंड कराना

6- चांद की दक्षिणी ध्रुव लैंड करना किसी भी लैंडर के लिए आसान नहीं है। इस क्षेत्र में कई बढ़े गड्ढे हैं, जिसकी ज्यादा जानकारी दुनिया में किसी के पास नहीं है, इसलिए पूरी सावधानी के साथ लैंडिंग स्पॉक का चयन किया गया है। वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि इस क्षेत्र में पानी और कई खनिज पदार्थ मौजूद हैं।

7- अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर भारतीय रोवर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

8- इसरो ने मंगलवार को कहा कि मिशन तय समय पर है और सिस्टम की नियमित जांच हो रही है।

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3

9- 14 जुलाई को एलवीएम 3 हेवी-लिफ्ट रॉकेट के जरिए चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था।

10- चंद्रयान मिशन के बाद इसरो का अगला बड़ा प्रोजेक्ट आदित्य एल 1 मिशन (Aditya L1 Mission) है, जो अंतरिक्ष में जाकर सूर्य की स्टडी करेगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »