ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर, उत्कर्ष योजना के तहत मुफ्त आवासीय शिक्षा

गरियाबंद : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें नई सोच के साथ बेहतर करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार करना तथा उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास करना है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित संस्थाओं को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इच्छुक संस्थाएं “रुचि की अभिव्यक्ति” (EOI) के प्रारूप में अपना प्रस्ताव 23 अप्रैल 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कक्ष क्रमांक 56, कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद में जमा कर सकती हैं।

योजना से संबंधित मापदंड एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »