Budget 2025 Highlights: जानें कौन-कौन से सामान हुए सस्ते और महंगे

रायपुर: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी को संसद में अपना 8वां केंद्रीय बजट 2025 पेश कर दिया है। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। इस बजट में सरकार ने स्वास्थ्य से लेकर कृषि क्षेत्र तक कई बड़े बदलावों की घोषणा की है।

साथ ही सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देने की पूरी कोशिश की है। वहीं बजट में कई चीजें सस्ती की गई हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। आइए जानते हैं बजट 2025 पेश होने के बाद सरकार ने कौन-कौन सी चीजें सस्ती की हैं।

सरकार ने इस बजट में कई चीजों को सस्ता किया है, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा। इस बजट में 82 वस्तुओं से टैक्स हटाया गया है।

बजट 2025 के बाद ये वस्तुएं सस्ती हुईं

1. 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई, जिससे दवाएं सस्ती होंगी

2. कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं

3. मेडिकल उपकरण सस्ते हुए

4. मोबाइल फोन की कीमत कम हुई

5. इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की कीमत कम हुई

6. चमड़े के सामान से टैक्स हटा दिया गया है, जिससे चमड़ा सस्ता होगा

7. एलईडी और स्मार्ट फोन भी सस्ते हुए

कौन सी वस्तुएं हुईं महंगी

बजट 2025 में कौन सी वस्तुएं महंगी हुई हैं, इस बारे में वित्त मंत्री की ओर से इस बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आम लोगों को इस बजट 2025 से काफी राहत मिली है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »