अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने ध्वजारोहरण कर नगरवासियो को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

गरियाबंद – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने सभी नगरवासियो को अपने व पालिका परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। इसके बाद उन्होने नगर के हदय स्थल तिरंगा चैक और शहीद स्मारक स्तम्भ में भी ध्वजारोहरण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा कि कड़े संघर्ष और लाखो लोगो के बलिदान के बाद देश को स्वतंत्रता मिली है। आज उन सभी बलिदान को भी नमन करने की जरूरत है। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो ने जो देश में अमन, शांति, सदभाव, एकता, भाईचारे के साथ देश के समग्र विकास का जो सपना देखा उसे हम सब मिलकर आगे बढ़ाए। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंशगोपाल सिन्हा, गुलेश्वरी ठाकुर, यादव, नीतू देवदास, पार्षद विष्णु मरकाम, रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, एल्डरमेन हरीष ठक्कर, रमेश मेश्राम, पूर्व पार्षद पुर्णिमा तिवारी, बिन्दु सिन्हा, रेणुका साहू, इंजी हरीश मांझी, लेखापाल पुरषोत्तम चंद्राकर, सपना मिश्रा, रितेश गुप्ता, मंजुला मिश्रा, दुष्यमंत साहू, धरम वर्मा, पुनीतराम निषाद सहित अन्य कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण मौजुद थे।


















