“1 अगस्त से लागू हुए नए नियम: यूपीआई में बदलाव और LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए और क्या बदलेगा”

नई दिल्ली/सूत्र : अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इनमें से कुछ बदलाव आज से शुरू हो गए हैं जबकि कई अगले कुछ दिनों में लागू होंगे। यूपीआई से जुड़े नियमों में बदलाव आज से लागू हो गए हैं जबकि 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवें महीने कटौती की गई है। जानिए इस महीने क्या-क्या बदलने जा रहा है।

सालाना टोल पास

सरकार ने गाड़ी मालिकों को सालाना टोल पास का विकल्प दिया है। यह व्यवस्था 15 अगस्त, 2025 से लागू होगी। इस पास में 3,000 रुपये में 200 टोल लेन-देन या एक साल की वैधता होगी, जो भी पहले हो। इसका मकसद टोल भुगतान को आसान बनाना और हाईवे का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को राहत देना है।एनुअल टोल पास सिस्टम के लिए 4 अगस्त से लिंक ओपन किया जा रहा है। इसके मौजूदा फास्टैग पर ही रिचार्ज कर सकते हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड

11 अगस्त, 2025 से SBI कार्ड अपने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा की सुविधा बंद कर देगा। इसका असर ELITE और PRIME जैसे प्रीमियम कार्ड और कुछ प्लेटिनम कार्ड रखने वालों पर पड़ेगा। इसमें 1 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के बीमा कवर शामिल हैं, जो पहले फायदे के तौर पर दिए जाते थे। 11 अगस्त, 2025 से इन SBI कार्डधारकों को मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा का फायदा नहीं मिलेगा।

UPI में बदलाव

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई लेन-देन को बेहतर बनाने के लिए UPI सिस्टम में कुछ बदलाव किए हैं। एनपीसीआई ने यूपीआई सिस्टम के यूजर्स के लिए कुछ नए नियम जारी किए हैं। इनमें बैलेंस इनक्वायरी को सीमित करना और ऑटोप्ले मेंटेड एक्जीक्यूशन और वेलिडेट एड्रेस जैसे API के इस्तेमाल को नियंत्रित करना शामिल है।

पीएनबी का KYC अपडेट

देश से प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से 8 अगस्त, 2025 से पहले अपने बैंक अकाउंट में KYC जानकारी अपडेट करने के लिए कहा है ताकि उनके बैंक अकाउंट ठीक से चलते रहें। PNB ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि KYC अपडेट यह RBI के नियमों के मुताबिक है। बैंक के प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, 8 अगस्त, 2025 तक KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख उन ग्राहकों के लिए है जिनके अकाउंट में 30 जून, 2025 तक KYC अपडेट होना बाकी है।

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। लगातार पांचवें महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं गया है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1631.50 रुपये रह गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Translate »