Chhattisgarh Budget Highlights: बजट 2025-26 की मुख्य विशेषताएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आज अपना दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। 2025-26 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया, जो पिछले साल से 12 फीसदी ज्यादा है। पिछला बजट वर्ष 2024-25 में 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपए का था। इस बार बजट में युवाओं के लिए नौकरी, शिक्षा समेत महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि- यह पहला राज्य होगा जहां सुशासन और अभिशरण विभाग का गठन किया गया है। बजट के जरिए सुशासन स्थापित किया जाएगा। इस साल को विश्वास का वर्ष बनाया गया है। हम तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने जा रहे हैं। तकनीक का और विकास होगा। औद्योगिक विकास होगा, नई औद्योगिक नीति भी लाई जाएगी।

• बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% हो गया है। साथ ही 2025-26 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया, जो पिछले साल से 12 फीसदी ज्यादा है।

• अटल सिंचाई योजना लागू की जाएगी, 5 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना शुरू की जाएगी। पंजीयन के लिए अतिरिक्त बकाया खत्म किया जाएगा। प्रदेश में 5 नए साइबर थाने खोले जाएंगे. एसओजी स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा। राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। 3200 बस्तर फाइटर्स के पद सृजित किए जाएंगे। नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जाएगा. बजट में जनसंपर्क के लिए 550 करोड़ मिले।

• कृषि के लिए बजट: कृषक उन्नति योजना को 10 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। 5 लाख भूमिहीन किसानों के लिए बजट में 600 करोड़ मिले। कृषि पंप योजना के लिए 3500 करोड़ मिले। फसल बीमा योजना के लिए 750 करोड़ रुपए मिले। दलहन और तिलहन की फसलें खरीदी जाएंगी। इसके लिए 80 करोड़ रुपए का बजट घोषित किया गया। नैनो यूरिया को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

• राज्य सरकार ने पेट्रोल की कीमत में एक रुपए की कमी की है। साथ ही 1500 करोड़ के बजट से इलाज सेवा को मजबूत किया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ से इलाज को सरकार ने मंजूरी दी है। मेडिकल उपकरण खरीदे जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों के लिए अतिरिक्त बजट। सरोना रायपुर में 100 बेड का अस्पताल बनेगा। 10 बेड का योग और मेडिकल अस्पताल खुलेगा। खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाएं बनेंगी।

• महिला एवं बाल विकास के लिए बजट: राज्य में महिला एवं बाल विकारों के लिए महतारी वंदन को 5 हजार करोड़ का बजट दिया गया। रेडी टू ईट स्वसहायता समूहों को भी सहायता दी जाएगी। तीन साल में 7 लाख लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिला छात्रावास बनाए जाएंगे। एक स्टाफ सेंटर, नया आंगनबाड़ी भवन तैयार होगा। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगों की योजनाओं को बजट मिला। खाद्य सुरक्षा के लिए 5326 करोड़ का बजट प्रस्तावित।

• पीएम आवास योजना में हितग्राहियों को रियायतें मिलेंगी। दो पहिया वाहन, पांच एकड़ तक जमीन वाले हितग्राहियों को भी आवास मिलेगा। नया रायपुर में 100 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जाएगी। नया रायपुर में एसडीएम ऑफिस और तहसील ऑफिस खुलेगा।

• नगरीय निकाय में 750 करोड़ का प्रस्ताव। अमृत मिशन को 744 करोड़ मिले। स्वच्छता प्रोजेक्ट पर 800 करोड़ खर्च होंगे। गृह प्रवेश योजना को 100 करोड़ मिले। 17 नए नालंदा कैंपस खुलेंगे, जिन पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

• औद्योगिक नीति को रोजगार आधारित बनाया गया है। सीएम कौशल विकास के लिए 26 करोड़। नया रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी खुलेगा, बजट में 50 करोड़ मिले। प्रदेश में 12 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, 8 से 20 नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, नर्सिंग कॉलेजों के लिए 34 करोड़ मिले। 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज खुलेंगे, अभी एक कॉलेज है, 6 करोड़ मिले। आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 100 करोड़ प्रस्तावित। छात्र स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे। स्कूल और कॉलेजों में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

• बजट में जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म और एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित करने की भी योजना है, जो इसे एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाएगा। ये प्रयास छत्तीसगढ़ को इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में मजबूत बढ़ावा देंगे।

• छत्तीसगढ़ के बजट में वित्त मंत्री ने खासकर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की है। पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति का वास्तविक अनुभव कराने के लिए सरकार ने होमस्टे नीति लागू की है।

• छत्तीसगढ़ में गति का तीसरा बिन्दु तकनीक पर केन्द्रित है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ‘दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की दहलीज पर खड़ी है।’ मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना शुरू की जाएगी। इस बजट में पहले चरण का प्रावधान किया गया है। गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम किया जाएगा। बीजीएफ के जरिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वान के संचालन के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »