मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

गरियाबंद : राज्य शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/ अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत किसी एक महिला / संस्था को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के तौर पर दिये जाने का प्रावधान है।

जिले की इच्छुक महिला/ संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 79 में स्थित कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है। 

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »