छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े निर्णय

रायपुर, 4 मई: छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का गठन रायपुर स्थित होटल मेरीगोल्ड में किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं सचिव मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में 17 जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कार्यकारिणी में मनोज गुप्ता (भाटापारा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा स्टेफर्ड बर्न्स (गरियाबंद), जितेंद्र तिवारी (बालोद), रामकिंकर पाण्डेय (कोरिया), अजय दुबे (कोरबा), विशंभर साहू (सारंगढ़) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सहसचिव के रूप में उमेश साहू (कांकेर) सहित कुल सात सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष का पद विनोद पाण्डेय (धमतरी) को सौंपा गया।

बैठक में निजी विद्यालयों से संबंधित कई प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि, समय पर भुगतान, पाठ्यपुस्तक वितरण प्रणाली में सुधार, और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पुनः शुरुआत शामिल है।

संगठन ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए भी ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 6000 से अधिक स्कूलों के माध्यम से 15 लाख बच्चों को जल संरक्षण व हरित अभियान में शामिल किया जाएगा। सभी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा और टेरेस गार्डनिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

मानसून के दौरान 5 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं संगठन उठाएगा। इस अभियान की शुरुआत एक वृहद प्रदेश स्तरीय सम्मेलन से की जाएगी, जिसमें सभी स्कूल संचालक भाग लेंगे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »