कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्रो का किया निरीक्षण

जीआर भारद्वाज/बेमेतरा : कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज सोमवार को धान उपार्जन केन्द्रों के जांच के दौरान नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सम्बलपुर, बदनारा एवं गोढ़ीकला के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र मे किसानो से चर्चा कर उनसे धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली उन्होने धान खरीदी केन्द्र मे कांटा-बांट मे धान की तौलाई का निरीक्षण किया साथ ही नमी मापक यंत्र के संबंध मे जानकारी ली। उन्होने साफ सुथरा व गुणवत्तायुक्त धान खरीदने के निर्देश।

इसके लिए धान की ढेरी लगाएं उसके बाद ही खरीदी की जाये। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र मे नये चबुतरे मे धान की स्टेकिंग, बारदाने की उपलब्धता, डेनेज की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने खरीदी करने के बाद बोरे की सिलाई मजबूती से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नवागढ़ कुमारी रेणुका रात्रे, नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »