गरियाबंद : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

गरियाबंद : शनिवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद के प्रांगण मे संविधान दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर संस्था की प्रधान पाठिका अर्चना पचबिए, नर्गिस कुरैशी संस्था के उप प्राचार्य किशोर कुमार साहू ने संविधान की विशेषता बताते हुए सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

साथ ही साथ संस्था के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यदि हम अपने देश को सफलता की बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं तो संविधान के मार्ग पर चलना होगा।

इस अवसर पर सभी ने संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रति आभार व्यक्त किए और संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ ली। कार्यक्रम का आरंभ संविधान के प्रस्तावना द्वारा किया गया जिसका वाचन दीपांशी बौद्ध कक्षा सातवीं के द्वारा कराया गया। अन्य छात्र छात्राओं ने गीत, कविता, भाषण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के साक्षी के रूप में विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के होनहार शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मार्टल ने किया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »