गोदना शिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

गरियाबंद : जिला मुख्यालय गरियाबंद के सिविल लाईन स्थित कमार विश्राम भवन में गोदना शिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने शनिवार 10 जून को किया। गोदना शिल्प प्रशिक्षण केन्द्र लगातार 09 सितम्बर 2023 तक संचालित रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती यादव ने हितग्राहियों को कहा कि गोदना शिल्प को अच्छे से सिखकर सभी हितग्राही इसे स्वरोजगार का साधन बना सकते हैं। वर्तमान में गोदना शिल्प की मांग काफी बढ़ी है। उन्होंने गोदना शिल्प कपड़ो का अवलोकन कर सराहना की।

छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के संस्था प्रमुख एच.बी.अंसारी ने हितग्राहियों को योजनाओं के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि लाभान्वित हितग्राहियों की उपस्थिति के आधार पर उन्हें प्रति माह 1500 रूपये छात्रवृत्ति प्रदाय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में गरियाबंद क्षेत्र के 40 महिला हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इस दौरान जनपद पंचायत गरियाबंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरसिंग ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »