CSC e-Governance में जिला समन्वयक के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

रायपुर (कारोबार संदेश)। डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी व डिजिटल सेवाएं पहुंचाने वाली संस्था CSC e-Governance Services India Limited ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 11 जिलों में कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें बलौदा बाजार, बीजापुर, बेमेतरा, दुर्ग, कोंडागांव, खैरागढ़, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, सक्ती और राजनांदगांव जिले शामिल हैं। प्रत्येक जिले में 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 08 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन विधि की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार CSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://csc.gov.in) के Career Section पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »