देवकरण मरकाम की बीजेपी में घर वापसी, रायपुर में ली भाजपा सदस्यता

गरियाबंद: पांच साल पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए देवकरण मरकाम पुनः भाजपा में शामिल हो गए हैं। रायपुर में भाजपा ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री किशोर महानंद के नेतृत्व में उन्हें सदस्यता दिलाई गई।
प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य किशन कोसरे ने देवकरण मरकाम को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।