जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गरियाबंद : पशुधन विकास विभाग के द्वारा जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी का आयोजन गरियाबंद जिले के देवभोग में किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए हुए बड़ी संख्या में पशु पालकों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर ने देवभोग में आयोजित जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रदर्शनी में भाग लेने आये किसानों से राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का जानकारी लिए गए व प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

अवलोकन के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उड़ीसा से आए हुए कलाकारों ने अतिथियों के स्वागत में रंगारंग प्रस्तुति दी इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजश्री महंत ने कहा कि यदि कोई सेवा भाव से गौशाला चलाना चाहता है तो उसका स्वागत है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

गौरतलब हो कि 28 व 29 अक्टूबर को जिले में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी मेले का आयोजन पशुधन विकास विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किया गया ताकि किसानों को दूर-दूर तक न जाना पड़े, साथ ही जिले के अंदर पशुधन विकास की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।

मुख्य अतिथि कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक पंजीकृत गौशाला गरियाबंद जिले में है। राज्य सरकार गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य के मुखिया किसान पुत्र माननीय भूपेश बघेल स्वयं इस क्षेत्र में राज्य की जनता की सहभागिता चाहते हैं।

सिरकट्टी आश्रम के महंत गोवर्धन शरण दास जी महाराज, कांडसर आश्रम से आए संत उदय नाथ ने भी सभा को संबोधित किए। जिला पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. धुर्वे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का विधिवत संचालन डॉ. पंचभाई ने किया, इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कृत किया गया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »