जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी और पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंद सोरी महिला समूहों को दे रहें हैं, आत्मनिर्भरता कि सीख

नम्रता माही/छुरा : जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी और पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेंद सोरी क्षेत्र में लगातार दौरे करके विहान समूह की महिलाओं को जागरूक और प्रोत्साहित कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आत्मविश्वास होना आपको किसी भी चुनौती के लिए तैयार करता है। आत्मविश्वास की कमी भी आपके ज्ञान को कम करती है,आज महिलाएं भी विहान समूह में शामिल हो रही हैं और देश और विदेश में अपनी उपलब्धियों को उजागर कर रही हैं, साथ ही पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। महिलाएं गोबर से दीये बना रही हैं, जो भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाता है।

माताएं बहनें आज आत्मनिर्भर हैं आत्मनिर्भरता केवल व्यक्ति के लिए ही नहीं, राष्ट्र के लिए भी आवश्यक है। आत्मनिर्भर होना वो गहना है जो समय के साथ साथ ज्यादा चमकता है। हां मुश्किल है आत्मनिर्भर बनना पर न मुमकिन तो नही है। कोशिश तो करें। किसी बड़े काम से न सही, छोटे से व्यवसाय से ही सही पर करें जरूर। हार से पहले हार न माने और नकारात्मक बिल्कुल भी न बने। आज महिला समूह के माध्यम से दूसरों को रोजगार दे रही हैं, यह समाज के लोगों को प्रेरणात्मक शिक्षा भी प्रदान करेगी और अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को रोजगार प्रदान करेगी। जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी और पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेंद सोरी ने स्वयं घरों के लिए गोबर दीये लेकर महिला समूहों की उत्साहवर्धन किया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »