कोसा कृमी पालन लोगों के लिए बना रोजगार का अवसर
सूरजपुर : जिले में कोसा कृमी पालन लोगों के लिए रोजगार का बढ़िया अवसर उपलब्ध करा रहा हैं। रेशम कीट पालन को अपना कर लोग इसे अपने अतिरिक्त आय का जरीया बना रहे हैं। सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम सिरसी में स्थित शासकीय कोसा बीज केन्द्र सिरसी में इन्दरमनी बाई इसका एक बढ़ीया उदाहरण हैं। वह टसर रेशम केन्द्र के स्थापना वर्ष से ही टसर केन्द्र से जुड़ी हुई हैं।
पहले वो कृषि कार्य कर जीवनयापन कर रही थी। जिससे मुश्किल से उनका गुजारा हो पा रहा था। इसके बाद रेशम विभाग के स्थानीय अधिकारीयों से मिलकर कोसा कृमी पालन के संबध में जानकारी ली और कोसा पालन का कार्य प्रारंभ किया इस कार्य से वर्ष 2018-19 में मात्र 140 दिन कि अवधि में 98 हजार 350 नग कोसा फल उत्पादन कर 1 लाख 40 हजार रूपये तथा 2019-20 में 96 हजार 500 नग उत्पादन कर 1लाख 10 हजार 340 रूपए तथा इस वर्ष 2020-21 में 91 हजार 540 नग कोसा फल उत्पादन कर 1 लाख 5 हजार 20 रूपये आय अर्जित किया।
कृमी पालन के बाद बचे दिनों में कृषि कार्य भी करती हैं श्रीमती इन्द्रमनी बताती है कि कोसा कृमी पालन के अर्जीत आय से अपनी आश्यकताओं कि पुर्ति करते हुए नियमित बचत कर परिवार के लिये नियमित सुविधा जुटा पाई उन्होनें बताया कि पक्का मकान बनवाने के साथ ही दो गाय और बकरी भी खरीद कर उनका पालन कर रही हैं। वह कहती हैं कि जीवन में जो तरक्की की हैं और उनका परिवार खुशहाल जीवन बीता पा रहा हैं उसमें कोसा कृमी पालन योजना कि बड़ी भूमिका हैं। इसके लिए उन्होनें प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।