गरियाबंद में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

गरियाबंद : शुक्रवार को भाजपा मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय सांस्कृतिक भवन मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भाजपाईयो ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान निधि अंतर्गत देशभर के किसानो को वितरित किसान सम्मान निधि के वितरण कार्यक्रम का किसानो के साथ वाचन भी किया। जिला मुख्यालय स्थित साँस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान कवि, लेखक और कुशल राजनीतज्ञ थे। एक ऐसे नेता थे जिस पक्ष ही नहीं विपक्ष भी गम्भीरता से सुनता था। 

उन्होंने हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की। वे देश की विकास और गांव गरीब और किसान की चिंता करने वाले नेता थे। आजीवन उन्होंने भारत को जोड़ने और संगठित करने का प्रयास किया, देश को साँस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा मे आगे बढ़ाया। गाँव गरीब किसानो के विकास के लिए सफल योजनाए लागू की। 

उन्होंने कहा कि अटल जी एक बात हमेशा कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है, यह अर्पण की भूमि है तर्पण की भूमि है, हम जिएंगे इसके लिए मरेंगे इसके लिए.. जब हमारी मौत के बाद अस्थियां गंगा मे बहाये जाएगी तो कण कण से आवाज आएगी भारत माता की जय। ऐसी महान सोच रखने वाले अटल जी को पूरा देश नमन करता हैं l

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी योजनाबद्ध तरीके से किसानो की आय दुगुनी करने के दिशा मे कार्य कर रहे रहे है, तीनों कृषि बिल किसानो के हित है परंतु बर्षों तक किसानो के साथ छल करने वाली कांग्रेस इस बात को पचा नहीं पा रही, पंजाब और हरियाणा मे किसानो को गुमराह कर बाहरी ताकतो के सहरे आन्दोलन कर रही है, देशभर के किसानो मे भ्रमाकता फैला रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के लागू होने से किसानो को कोई परेशानी नहीं होगी। नीति आयोग के सदस्यों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। मोदी जी ने और भाजपा ने हमेशा किसानो का भला चाहा है और आज देश के किसानो के खाते मे 18 हजार करोड रुपये, किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे किसानो के खाते मे वितरित किए है।

पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि  कांग्रेस का 2 साल  के कार्यकाल निराशाजनक रहा। किसान मजदूर सहित कर वर्ग को ठगा है। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। 

जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि सम्मानीय अटल बिहारी वाजपेयी लगातार सपना देखते थे कि देश की राजनीति बदलाव होगा, उनका ये सपना पूरा हुआ भी और 2014 से देश की राजनीति मे नया मोड़ आया, आज देश और विश्व मे बदलाव आया। सरकार मे एक भी भ्रष्टाचार की शिकायत सामने नई आई। यही सुशासन है। उन्होंने कहा कि 1996 में अटल जी ने कांग्रेस से कहा था देश मे एक दिन भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी और पूरा देश कांग्रेस पर हसेगी। आज वो बात सही साबित हुई।

पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने कहा की अटल जी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता के दिल में बसे है। उनके प्रेरणा से भाजपा के कार्यकर्ता ही देश प्रेम राष्ट्रहित की बात करते है। महापुरूषों के बलिदान के स्वरुप आज भाजपा पूर्ण बहुमत सरकार है।

पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल जी के जीवन कार्यो का अनुशरण करे। उन्होंने जीवन में कई सचिता और आयाम स्थापित किए है जिससे सीख लेने की जरूरत है उनकी जीवनी का अध्ययन करे।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भोसले ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन परिचय दिया। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने स्वागत भाषण देते कार्यक्रम की रुपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा और धनंजय नेताम ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुदल, पूर्व महामंत्री रिखीराम यादव, भीखु भाई मयाणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुप भोसले, जिला मंत्री श्रीमति मिलेश्वरी साहू, पूर्व मंत्री श्रीमति रेणुका साहू, घनश्याम सिन्हा, केशव साहू, शिवदयाल साहू, राधेश्याम सोनवानी, मुकेश दासवानी, सागर मयाणी, श्रीमति मंजुलता गुप्ता, श्रीमति बिन्दु सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमति चुम्मन बाई सोम, नपा सभापति आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, वंश गोपाल सिन्हा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, युगल समदरिया, प्रशांत मानिकपुरी, परस देवांगन, पुष्पक देवांगन, सेवक निषाद, आनंद ठाकुर, धनराज विश्वकर्मा, मनीष, नेहरू साहू, परमेश्वर सेन, दीपक तिवारी, विनोद नेताम, हिरेन्द्र साहू, संजू साहू, भानु साहू, वेद प्रकाश, मंटेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »