GARIABAND: डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर 22 मई को होगी कौशल परीक्षा
गरियाबंद : जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर (आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के 02 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम मॉडल उत्तर के अनुसार परीक्षार्थियों के प्राप्तांको के आधार पर कौशल परीक्षा हेतु वर्गवार कुल 02 पदों के विरूद्ध 20 अभ्यर्थियों को चिन्हांकन करते हुए पुनः कौशल परीक्षा 22 मई 2025 गुरुवार को पूर्वान्ह 12 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड गरियाबंद में आयोजित किया गया है।
उक्त आयोजित कौशल परीक्षा की विस्तृत सूचना पत्र का अवलोकन जिला कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल एवं गरियाबंद जिले की आधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से सूचना पत्र प्रेषित नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थी/आवेदक नियमित रूप से जिले के वेबसाईट का अवलोकन करते रहें ताकि चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर से वंचित न हो।


















