Gariyaband: मुख्यमंत्री साय आज जिले को देंगे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 11:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राऊंड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम पश्चात वे दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 02.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 03.10 बजे गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री शाम 04.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन शामिल होंगे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »