शिक्षकों और प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका: गरियाबंद में 90 पदों पर भर्ती, 11 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प
गरियाबंद : शिक्षित युवाओं के लिए खुशखबरी! गरियाबंद जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 11 जुलाई को एक विशाल प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 90 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती में खास बात यह है कि कंप्यूटर टीचर से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक के पद शामिल हैं, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित, रसायन, भौतिकी और वनस्पति शास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञों की जरूरत है। साथ ही लिपिक, रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और फील्ड ऑफिसर जैसे पदों पर भी भर्तियाँ होंगी।
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों को 11 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, गरियाबंद में उपस्थित होना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
• 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवा
• विशेषकर सेट/नेट/पीएच.डी. योग्यताधारी उम्मीदवारों को प्राथमिकता
• दोनों पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र और छायाप्रतियों के साथ पहुंचें
कौन-कौन सी संस्थाएं होंगी शामिल?
• GSMR सोलर प्रा. लि., बिलासपुर
• आर्यभट्ट कॉलेज, कोपरा, गरियाबंद
• NIIT लिमिटेड, भिलाई, दुर्ग
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें:
दूरभाष: 07706-241269, मोबाइल: 9329559607


















