क्या भारत भी करेगा ऐसा? ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर YouTube बैन

रायपुर: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने डिजिटल दुनिया को हिला देने वाला कानून पास किया है। 10 दिसंबर 2025 से 16 साल से कम उम्र के बच्चे YouTube पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे। वे वीडियो देख सकेंगे लेकिन सब्सक्राइब, कमेंट और कंटेंट अपलोड नहीं कर सकेंगे।

संचार मंत्री अनीका वेल्स ने बताया कि यह नियम बिना किसी अपवाद लागू होगा। पहले से बने अकाउंट भी बंद कर दिए जाएंगे। नियम तोड़ने पर प्लेटफॉर्म पर 50 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब ₹282 करोड़) का जुर्माना होगा।

पहले सोशल मीडिया, अब YouTube भी शामिल

नवंबर 2023 में फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक और एक्स पर यह रोक पहले ही लग चुकी थी। अब YouTube भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। हालांकि, गेमिंग, मैसेजिंग, एजुकेशन और हेल्थ ऐप्स को फिलहाल इस कानून से बाहर रखा गया है।

YouTube का बयान

YouTube ने कहा कि वह सरकार की चिंता को समझता है और सुरक्षित अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में क्या स्थिति है?

भारत में अभी ऐसा कोई कानून नहीं है। यहां एक औसत यूजर 11 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है और रोजाना 7.3 घंटे स्मार्टफोन पर बिताता है। सुप्रीम कोर्ट में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदी की याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

बड़ा सवाल

ऑस्ट्रेलिया का यह कदम डिजिटल स्वतंत्रता बनाम बच्चों की सुरक्षा पर नई बहस छेड़ रहा है।
क्या भारत और बाकी देश भी यही रास्ता अपनाएंगे?

Show More

Related Articles

Back to top button
Translate »