मरकाटोला/कांकेर में HP पेट्रोल पंप का शुभारंभ

पंकजकुमार/कांकेर: ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरकाटोला में रविवार को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया । अब लोगों को शुद्ध पेट्रोल, डीजल मिल सकेगा। क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं होने से राहगीरों को काफी दिक़्क़तो का सामना करना पड़ता था। और बिचौलियों से अधिक कीमत में पेट्रोल खरीदने को मजबुर होते थे।

क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुल जाने से स्थानीय लोगो में खुशी की लहर देखी गई। पेट्रोल पंप का उद्घाटन अपर कलेक्टर कांकेर श्री यूएस.बंदे, सरपंच गायत्री ध्रुव, पेट्रोल पंप संचालक बसंत नेताम एवं ग्रामीणों के उपास्थिती में किया गया । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पेट्रोल पंप का शुभारंभ हुआ पेट्रोल पंप के खुलने से सैकड़ों वाहन चालकों के साथ किसानों को भी होगा फायदा ।



















