नवनियुक्त कलेक्टर नम्रता गांधी ने पदभार संभाला

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज पूर्वान्ह में जिला कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। नम्रता गांधी 2013 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं, इससे पूर्व वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

निवर्तमान कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, उप निदेशक उदंती आयुष जैन, अनुविभागीय अधिकारी (रा) विश्वदीप यादव, अपर कलेक्टर जे.आर.चौरसिया, जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल और जिला कोषालय अधिकारी ब्रिजेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »