IAS तबादला: भगवान सिंह उइके बने गरियाबंद के नए कलेक्टर

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में शनिवार को बड़ी संख्या में प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां 41 आईएएस अफसरों (IAS Transfer) का तबादला हुआ है। इस फेरबदल में कई जिला कलेक्टरों का भी स्थानांतरण हुआ है। शनिवार को राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।
प्रमुख बदलावों में:
भगवान सिंह उइके (IAS 2016), जो अब तक अपर कलेक्टर अंतागढ़, जिला कांकेर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
दीपक कुमार अग्रवाल (IAS 2016), जो वर्तमान में कलेक्टर गरियाबंद हैं, उन्हें स्थानांतरित कर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है। यह भी अस्थायी आदेश है।
सूची देखें










