कृषकों को समसामयिक सलाह हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

गरियाबंद : खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु विभिन्न कृषि आदान सामग्री जैसे फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक, सूक्ष्म तत्व, उन्नत कृषि यंत्र एवं अन्य आदान सामग्रियों का भण्डारण/वितरण, गुण नियंत्रण एवं कृषकों को समसामयिक सलाह हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है।

उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार सहायक संचालक कृषि एम.के. पैकरा नियंत्रण कक्ष प्रभारी होंगे तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल.एल. नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ललीत कुमार यादव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जसपाल साहू सहायक नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाये गये हैं। वाहन चालक लक्ष्मी नारायण चंन्द्रवशी और भृत्य आनंद ध्रुव की ड्यूटी भी नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।

नियंत्रण कक्ष का संचालन प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जायेगा। कृषकों को समसामयिक सलाह एवं विषय संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाईल नम्बर +91-9993317391, +91-7987538588 और +91-9131198044 में कार्यालयीन समयावधि में संपर्क किया जा सकता है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »