भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एविएशन बाजार, जापान को पछाड़ा — अब आगे सिर्फ चार

नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रई इकॉनमी है। इसके साथ ही देश का एविएशन मार्केट भी तेजी से उभर रहा है। भारत अब दुनिया का पांचवां बड़ा एविएशन मार्केट बन गया है। उसने जापान को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं मुंबई-दिल्ली रूट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की लिस्ट में सातवें स्थान पर रहा। एयरलाइन कंपनियों की संस्था इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स में यह बात सामने आई है।

आईएटीए दुनिया भर की लगभग 350 एयरलाइन कंपनियां शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में एयर पैसेंजर्स की संख्या में 2023 की तुलना में 2024 में 11.1% की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान एयर पैसेंजर्स की कुल संख्या 21.1 करोड़ रही। यह संख्या जापान से अधिक है जहां साल 2024 में 20.5 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। हालांकि जापान में एयर पैसेंजर्स की सालाना वृद्धि दर 18.6% रही। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बना हुआ है, जहां 87.6 करोड़ यात्रियों ने 2024 में हवाई यात्रा की। इस लिस्ट में चीन दूसरे स्थान पर रहा जहां पिछले साल 74.1 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की जो 2023 की तुलना में 18.7% अधिक है। इस लिस्ट में ब्रिटेन (26.1 करोड़ यात्री) तीसरे और स्पेन (24.1 करोड़ यात्री) चौथे नंबर पर रहा।

सबसे बिजी रूट

आईएटीए के अनुसार दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयर रूट्स में मुंबई-दिल्ली रूट वर्ष 2024 में सातवें स्थान पर रहा। इस रूट पर कुल 59 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यानी देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच रोजाना 16,000 से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की। आईएटीए के अनुसार दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का दबदबा रहा। वर्ष 2024 में दक्षिण कोरिया का जेजू-सियोल रूट दुनिया का सबसे लोकप्रिय हवाई मार्ग रहा। इस रूट पर कुल 1.32 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। अगर रोजाना के हिसाब से देखें को यह संख्या 36 हजार से अधिक बैठती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Translate »