भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक

रायपुर : भारत इस साल शुगर सीजन में दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक बन कर उभरा है। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक सितंबर 2022 को खत्म हुआ सीजन पूरे शुगर सेक्टर के लिए ऐतिहासिक रहा है। सीजन के दौरान गन्ने की पैदावार, चीनी का उत्पादन, चीनी का निर्यात, गन्ने की खरीद, गन्ने के बकाया भुगतान और एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस व्यापारिक वर्ष में अब तक के सर्वाधिक 109.8 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात की वजह से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आई है।

किसानों का गन्ना बकाया इस सीजन के अंत तक सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये था। इस सीजन में देश में 5,000 लाख मीट्रिक टन(एलएमटी) गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इसमें से 3,574 लाख मीट्रिक टन गन्ने के पेराई की गई, इसमें से 395 लाख मीट्रिक टन चीनी (सुक्रोज) का उत्पादन हुआ है। इसमें से 35 लाख मीट्रिक टन चीनी का इस्तेमाल एथेनॉल के लिए किया गया है। 2018-19 में 3 एलएमटी से बढ़कर 2021-22 शुगर सीजन तक ये आंकड़ा 35 एलएमटी तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। वहीं, गन्ना उत्पादन में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है, पहले स्थान पर ब्राजील है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »