क्या TikTok की हो रही है भारत में वापसी? वेबसाइट हुई एक्सेसिबल, फैन्स में उत्साह

नई दिल्ली/सूत्र: भारत में बैन हुए चार साल से ज्यादा वक्त बाद शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok को लेकर वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स ने दावा किया है कि वे अचानक से TikTok की ऑफिशियल वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे हैं। हालांकि ऐप अभी तक Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।

क्यों बढ़ी चर्चा?

कुछ वेब यूजर्स और पब्लिकेशन ने स्मार्टफोन और लैपटॉप से TikTok की वेबसाइट खुलने की पुष्टि की। लेकिन हर किसी को यह एक्सेस नहीं मिला। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि पेज अब भी लोड नहीं हो रहा है। माना जा रहा है कि यह या तो लिमिटेड टेस्टिंग है या फिर कुछ खास रीजन तक सीमित है।

2020 से बैन

जून 2020 में भारत सरकार ने डेटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी के मद्देनजर TikTok समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। तब भारत में TikTok के करीब 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे।

भारत-चीन रिश्तों की अहमियत

हाल ही में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की दिल्ली यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी की संभावित चीन यात्रा (SCO शिखर सम्मेलन) ने अटकलों को और मजबूत किया है कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार से TikTok की वापसी का रास्ता साफ हो सकता है।

अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

फिलहाल TikTok या भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तक बैन हटाने की औपचारिक घोषणा नहीं होती, ऐप भारत में कानूनी तौर पर उपलब्ध नहीं हो सकता।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »