Journal of Love और Ek Taraf Pyar के लेखक Rausheen Hasan की कहानी, जिसने शब्दों से दुनिया को छुआ

नई दिल्ली: युवा लेखन और संगीत के क्षेत्र में एक नया और सशक्त नाम तेजी से उभर रहा है — Rausheen Hasan। वे एक गायक, लेखक और शायर के रूप में देशभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। उनकी रचनाएं न सिर्फ भावनाओं से भरपूर होती हैं, बल्कि आज की पीढ़ी के मन को भी गहराई से छूती हैं।

संगीत में दर्द और सुकून का संगम

Rausheen Hasan ने अपनी गायकी की शुरुआत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से की और आज वे Spotify, Apple Music, JioSaavn, Amazon Music, Boomplay सहित कई प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुने जा रहे हैं। उनकी आवाज़ में ऐसा जादू है जो श्रोताओं को भावनाओं की यात्रा पर ले जाता है। वे ग़ज़ल, सॉफ्ट रोमांटिक सॉन्ग्स और अर्थपूर्ण संगीत के जरिए खास पहचान बना रहे हैं।

लेखन में भी साबित की प्रतिभा

संगीत के साथ-साथ Rausheen Hasan ने लेखन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी चर्चित किताब Khamoshiyaan Jo Keh Na Sake’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें शायरी और कथा का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।

इसके अलावा ‘Tere Mere Darmiyaan – Ek Kahani Rishi Aur Manishi Ki’ एक समकालीन कॉलेज प्रेम कहानी है, जिसमें युवा संबंधों की जटिलता और भावनाओं को शायरी के माध्यम से दर्शाया गया है। उनकी कहानियों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे काल्पनिक नहीं, बल्कि यथार्थ पर आधारित होती हैं।

भारत-पाकिस्तान प्रेम कथा से मिली नई पहचान

Rausheen Hasan की एक अन्य चर्चित रचना भारत के Aman Gautam और पाकिस्तान की Zoya Ansari के बीच एक डिजिटल प्रेम कहानी पर आधारित है। यह कहानी सिर्फ प्रेम की नहीं, बल्कि दो देशों के बीच भावनात्मक संबंधों, दूरी और मन की उलझनों को दर्शाती है। इस कहानी को उन्होंने Aman Gautam के साथ सह-लेखन में प्रस्तुत किया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय

Rausheen Hasan की लोकप्रियता केवल पुस्तकों और संगीत तक सीमित नहीं है। वे एक सक्रिय यूट्यूब क्रिएटर हैं और उनकी रचनाएं विभिन्न डिजिटल मंचों जैसे IMDb और Amar Ujala Blogs पर भी प्रकाशित होती रही हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा

आज के दौर में जहां डिजिटल माध्यम से कलाकार अपनी पहचान बना रहे हैं, वहां Rausheen Hasan एक उदाहरण बनकर सामने आए हैं। वे न केवल भावनाओं को शब्दों में पिरोते हैं, बल्कि अपने अनुभवों से जुड़ी सच्चाइयों को कला के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »