कड़कनाथ मुर्गी : छह अंडों का पैक 100 रूपये में उपलब्ध

रायपुर : राज्य शासन के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग की योजनाओं के उपलब्धियों को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कृषि विभाग के स्टॉल में दंतेवाड़ा जिला के मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा कड़कनाथ मुर्गी के छह अंडे का पैक 100 रूपए में विक्रय किया जा रहा है।

पोषक तत्वों से भरपूर एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सक्षम इस अंडे की तरफ लोग सहज ही आकर्षित हो रहे हैं। स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि अंडा खाने वाले लोग इसे खरीदने के लिए सहज ही आकर्षित हो रहे हैं। पशुधन विकास विभाग की योजना का लाभ लेकर वे कड़कनाथ मुर्गी का व्यवसायिक स्तर पर पालन करते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »