मुकेश अंबानी ने मिलाया हाथ, फूड एंड बेवरेज रिटेल में तहलका मचाने की तैयारी

रायपुर : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब फूड एंड बेवरेज रिटेल में तहलका मचाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने मशहूर ग्लोबल फूड चेन ब्रांड प्रेट ए मैंगर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियां भारतीय बाजारों में प्रेट ए मैंगर ब्रांड को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगी। Pret A Manger अपने ताजे भोजन और जैविक कॉफी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। Pret A Manger एक फ्रेंच शब्द है जिसका मतलब होता है खाने के लिए तैयार।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने प्रेट ए मैंगर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस फ्रेंचाइजी साझेदारी के साथ, रिलायंस ब्रांड्स अब देश भर के प्रमुख शहरों में फूड चेन खोलेगा।

प्रेट ए मैंगर की पहली फूड शॉप लंदन में 1986 में खोली गई थी। जहां हाथ से तैयार ताजा रेडी-टू-ईट खाना परोसा जाता था। यूके, यूएस, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में ब्रांड की 550 खाद्य दुकानें हैं। दूसरी ओर, रिलायंस ब्रांड्स को भारत के सबसे बड़े लग्जरी और प्रीमियम रिटेलर के रूप में जाना जाता है। पिछले 14 वर्षों में, कंपनी ने दुनिया भर में ब्रांड विकसित किए हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »