धूमधाम से बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

रायपुर : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सड़कपरसुली में धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 14 अप्रैल शुक्रवार को ग्राम सड़कपरसुली विकासखंड गरियाबंद में भारत रत्न संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती बड़े धूमधाम के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज गरियाबंद द्वारा मनाई गई।

जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में फिरतू राम कंवर जिला पंचायत गरियाबंद विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, हेमंत सॉन्ग प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज, ग्वाल सिंह सोरी अध्यक्ष भूंजिया परियोजना, एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही l इस कार्यक्रम का सफल संचालन यशवंत सोरी व दीपक कुमार बौद्ध ने किया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »