अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावना का वाचन कर मनाया संविधान दिवस

सुखसागर/बलौदाबाजार: जिले के समस्त शासकीय कार्यालय तथा ग्राम पंचायतों में आज संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया है। इसी के तहत संयुक्त जिला कार्यालय में भी समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनायें है। प्रस्तावना का वाचन अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा किया गया। उन्होंने भारत रत्न डॉ.बीआर. अम्बेडकर को याद करते हुए उनके संविधान निर्माण में उनके योगदान एवं  भूमिका से समस्त लोगों को अवगत कराया गया। इसी संविधान के अनुरूप ही आज देश एक महान लोकतांत्रिक देशों में शामिल है। अतः हम सभी का कर्तव्य है की हम इस संविधान की रक्षा तथा अपने अपने कर्तव्यो का पालन संविधान के अनुसार निश्चित रूप से करतें रहें। वाचन के दौरान समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »