किसानवाणी प्रतिदिन रात्रि 07.30 से 8 बजे तक : उतेरा फसलों की मिलेगी जानकारी

जांजगीर-चांपा : आकाशवाणी बिलासपुर से अक्टूबर माह में प्रतिदिन रात्रि 07.30 से 8 बजे तक किसानवाणी कार्यक्रम में खेती-किसानी से संबंधित विषयों पर उपयोगी जानकारी का प्रसारण किया जा रहा है।

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों के लिए बीजोपचार, उतेरा फसलों की खेती, बटन मशरूम, दुधारू पशुओं में थनैला रोग के कारण निदान उपचार एवं बचाव, रबी में मेंथी बीज उत्पादन की उन्नत तकनीक सहित पशुओं में रक्त जनित बीमारियों के कारण निदान एवं उपचार के लिए विशेषज्ञो के सलाह पर आधारित कार्यक्रमो का प्रसारण किया जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 20 अक्टूबर को रबी फसलों में बीजोपचार का महत्व एवं विधियां, गुरुवार 21 अक्टूबर को सब्जी उत्पादक से भेंट, शुक्रवार 22 अक्टूबर को बिलासपुर जिले में बटन मशरूम की संभावनाएं एवं उत्पादक तकनीक।

शनिवार 23 अक्टूबर को सफल कृषक से भेंट, रविवार 24 अक्टूबर को ग्रामसभा, सोमवार 25 अक्टूबर को उतेरा फसलों की खेती, मंगलवार 26 अक्टूबर को रबी में मेंथी बीज उत्पादन की उन्नत तकनीक, बुधवार 27 अक्टूबर को दुधारू पशुओं में थनैला रोग के कारण निदान उपचार एवं बचाव।

गुरूवार 28 अक्टूबर को बकरी मुर्गी पालक से भेंट, शुक्रवार 29 अक्टूबर को पशुओं में रक्त जनित बीमारियों के कारण निदान एवं उपचार, शनिवार 30 अक्टूबर को सफल महिला कृषक से भेंट और रविवार 31 अक्टूबर को ग्रामसभा विषय पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »