आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन टूट पड़े लोग, रिकॉर्ड 72.42 लाख ने दाखिल किया रिटर्न

नई दिल्ली: आयकर विभाग को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) प्राप्त हुए हैं। इनमें से अंतिम दिन रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न दाखिल किए गए। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। शुरुआत में आईटीआर दाखिल करने की गति धीमी थी लेकिन जैसे-जैसे समय सीमा नजदीक आती गई, अंतिम दिन रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न दाखिल किए गए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “अंतिम तिथि यानी रविवार को एक दिन में 72 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए।” बयान में कहा गया है कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक दाखिल आईटीआर की कुल संख्या लगभग 5.83 करोड़ है।

आयकर रिटर्न का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दाखिल किए गए 5.89 करोड़ रिटर्न की संख्या के लगभग बराबर है। फिर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई थी। आमतौर पर रिटर्न फाइल करने वाले आखिरी दिन तक इंतजार करते हैं और फिर रिटर्न फाइल करते हैं।

सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाने के लिए पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान ITR दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी थी। लेकिन इस साल समय सीमा एक दिन भी नहीं बढ़ाई गई।

नए नियमों के मुताबिक, आकलन वर्ष 2022-23 (5 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले) के लिए 31 दिसंबर तक आईटीआर दाखिल करने वालों को लेट फीस या 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं, 5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को 1,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »