पुलिस की सक्रियता से लूट के आरोपी को एक घंटे के भीतर धर दबोचा गया

गरियाबंद : प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद हरदी के एक व्यक्ति से ₹1 लाख की लूट हुई थी। सूचना मिलते ही गरियाबंद सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव तुरंत सक्रिय हुए और अपनी टीम के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी। उनकी त्वरित कार्रवाई और प्रभावी रणनीति के चलते पुलिस ने थाने से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को प्रार्थी रूप सिंह नेताम निवासी हरदी (कसारबाय) ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सहकारी बैंक गरियाबंद से एक लाख रुपए नगद निकालकर अपने सायकल के हैंडल में बैग में रुपए रखकर अपने घर जा रहा था। छिंद तालाब के पास अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी की सायकल को रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर सायकल के हैंडल में रखे एक लाख रुपए लूट लिए।

इस रिपोर्ट पर थाना गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मामले की सूचना एवं गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट के आरोपियों की पतासाजी हेतु आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सक्रिय किया गया तथा अज्ञात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में थाना गरियाबंद के आसपास के थानों द्वारा अपने-अपने थानों से पुलिस टीमें रवाना की गई तथा प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की गई।

जांच के दौरान पुलिस की तत्परता से लूट के आरोपी को एक घंटे के अंदर मालगांव पुल के पास पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय गौरिया पुत्र रसीद गौरिया उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्शनगर कबीरधाम बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 309(4), 126(2), 296, 351(2) भारतीय न्याय सहिंता के के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लूट का आरोपी संजय गौरिया आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध धमतरी व बालोद जिले में चोरी के दो तथा बेमेतरा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और कहा है कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए इसी तरह की सक्रियता बनाए रखी जाएगी।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »