महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप लॉन्च

गरियाबंद : राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने अभिव्यक्ति ऐप लांच किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राज्य की महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा जिले में अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा। इसी कड़ी में आज  पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया। इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिलाओं को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »