प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रारंभिक चयन परीक्षा 10 मई को

गरियाबंद: प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रारंभिक चयन परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन तैयारी कराई जाती है।

आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 1 मई से 10 मई प्रातः 9:30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक चयन परीक्षा 10 मई को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »