आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति की समीक्षा

नई दिल्ली/सूत्र : आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड ने शुक्रवार को वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति के साथ ही इससे जुड़ी चुनौतियों की समीक्षा की. आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 601वीं बैठक हैदराबाद में गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई।

केंद्रीय बैंक ने अपनी बैठक में एक बयान में कहा कि बोर्ड ने मौजूदा भू-राजनीतिक बदलावों सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और अन्य चुनौतियों की समीक्षा की। इसके अलावा बोर्ड ने चालू लेखा वर्ष 2022-23 के दौरान आरबीआई की गतिविधियों पर चर्चा की। बोर्ड ने लेखा वर्ष 2023-24 के बजट को भी मंजूरी दे दी है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने उच्च मुद्रास्फीति से निपटने के लिए बुधवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने भी अपनी नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की है। हालांकि, इस बीच नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों ने कहा है कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली अच्छी स्थिति में है।

शुक्रवार को हुई बैठक में आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक सतीश के मराठे, सचिन चतुर्वेदी, पंकज रमनभाई पटेल और रवींद्र एच ढोलकिया ने भाग लिया। RBI के डिप्टी गवर्नर- महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर भी मौजूद थे। बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी शामिल हुए।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »